दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल

महाराष्ट्र के यवतमाल में एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी, ससुर और दो सालों की बेरहमी से हत्या कर डाली। जबकि, हमले में सास गंभीर रूप से घायल हो गईं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
murder76

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : महाराष्ट्र के यवतमाल में एक शख्स ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी, ससुर और दो सालों की बेरहमी से हत्या कर डाली। जबकि, हमले में सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना कलंबा के तिरजादा पारधी बांध इलाके की है। देर रात 11 बजे आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, गोविंद वीरचंद पवार की शादी रेखा नामक महिला से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहती थी। गोविंद को लगता था कि रेखा के किसी और शख्स के साथ अवैध संबंध हैं। उसने कई बार रेखा को इसे लेकर टोका। लेकिन रेखा ने हर बार यही कहा कि उसके किसी से कोई संबंध नहीं हैं। गोविंद को उस पर फिर भी यकीन नहीं हुआ। उसने इस बारे में रेखा के घर वालों से बात की। रेखा के घर वालों ने गोविंद को कहा कि उनकी बेटी वैसी नहीं है। उसके किसी के भी साथ अवैध संबंध नहीं हैं। लेकिन फिर भी गोविंद इसी बात पर अड़ा रहा। कुछ दिन पहले वो ससुराल आया तो इसी बात को लेकर ससुरालियों से लड़ने लगा। उस दौरान ससुराल वालों ने गोविंद की जमकर पिटाई की।