ISRO की एक और उपलब्धि!

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दरअसल इसरो ने स्टेशनली प्लाज्मा थ्रस्टर का सफल परीक्षण किया है। जानकारी के मुताबिक, 300 मिली न्यूटन के प्लाज्मा थ्रस्टर ने एक हजार घंटे का परीक्षण पूरा कर लिया है

author-image
Jagganath Mondal
New Update
isro

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। दरअसल इसरो ने स्टेशनली प्लाज्मा थ्रस्टर का सफल परीक्षण किया है। जानकारी के मुताबिक, 300 मिली न्यूटन के प्लाज्मा थ्रस्टर ने एक हजार घंटे का परीक्षण पूरा कर लिया है। ये प्लाज्मा थ्रस्टर सैटेलाइट्स के इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन में इस्तेमाल करने के लिए विकसित किए गए हैं। इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम अभी मौजूदा केमिकल प्रोपल्शन सिस्टम की जगह लेंगे और भविष्य की सैटेलाइट्स में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम का ही इस्तेमाल होगा।