ISRO की नई उपलब्धि

इसरो को आज बड़ी सफलता मिली। दरअसल इसरो की रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक (लॉन्च व्हीकल को दोबारा इस्तेमाल करने की तकनीक) का परीक्षण सफल रहा है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
Pushpak

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : इसरो ने आज रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) LEX 02 ‘पुष्पक’ का सफल एक्सपेरिमेंट किया। चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में परीक्षण सुबह 7.10 बजे किया। यह RLV का तीसरा लैंडिंग मिशन था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पुष्पक नाम रामायण से लिया गया है।