कानून मंत्री ने कहा सरकार चुपचाप नहीं बैठेगी

केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेकर अच्छे खासे कार्यक्रम को खराब न करें। वह नकारात्मक राजनीति कर सरकार व विकास कार्यों में बाधा डालते हैं।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Law minister

Law minister said

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को आगाह किया कि भारत सरकार न्यायपालिका की धज्जियां उड़ाने पर चुपचाप नहीं बैठेगी। खासकर राहुल गांधी पर। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का न्यायपालिका को धमकी देने का सिलसिला सिर्फ अभी का नहीं है। 1975 में जब देश में आपातकाल लागू किया गया था, उससे पहले भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने न्यायपालिका पर हमला किया था। वह निराशा में ऐसा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उधमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेकर अच्छे खासे कार्यक्रम को खराब न करें। वह नकारात्मक राजनीति कर सरकार व विकास कार्यों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि आज जो माहौल उधमपुर में है, कश्मीर में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। विकास कार्य जमीनी स्तर पर हो रहे हैं। योजनाओं के तहत लोगों के हाथों में चेक सौंपे जा रहे हैं। 

जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी में भारतीय संविधान के विमोचन समारोह के दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कानून मंत्री ने कहा कि यह पहली बार है कि भारतीय संविधान का डोगरी में अनुवाद किया गया है। पिछले आठ साल में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव देखा है, उस पर गर्व होता है। पहले अलग तरह का दृश्य होता था। इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट कमेटी बनाकर मामला देख रही है। केवल राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को चमकाने के लिए इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल राजनीतिक रूप से विफल रहे हैं।