भारत पहुंच लार्ड रामी रेंजर ने महिला सशक्तिकरण पर दिया ज़ोर (Video)
रेंजर के साथ साथ उनके सात सहोदर का पालन-पोषण उनकी विधवा माँ हरबंस कौर ने किया। 2019 से हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के सदस्य हैं। अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने वे अमृतसर पहुंचे थे।
Raminder Singh Ranger, British-Indian businessman and Conservative Party politician
एएनएम न्यूज, ब्यूरो: ब्रिटिश-भारतीय व्यवसायी और कंजर्वेटिव पार्टी के राजनीतिज्ञ रमिंदर सिंह रेंजर, बैरन रेंजर का जन्म भारत के विभाजन से ठीक पहले पंजाब के गुजरांवाला में हुआ था। रेंजर के साथ साथ उनके सात सहोदर का पालन-पोषण उनकी विधवा माँ हरबंस कौर ने किया। 2019 से हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स के सदस्य हैं। अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने वे अमृतसर पहुंचे थे।
अपने पिता सरदार नानक सिंह के बारे में उन्होंने बताया कि उनके पिता हमेशा भारत के विभाजन के खिलाफ थे, वे यूनाइटेड इंडिया चाहते थे। उन्होंने अपने वतन पर अपनी जान कुर्बान कर दी। अपनी माँ कि संघर्ष कि कहानी उन्होंने बताया कि किस तरह सब कुछ लूटने के बाद वे अपने आठ बच्चो के साथ रिफ्यूजी कैंप में आयी और हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने पांच बच्चे देश को समर्पित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि वे ब्रिटैन पार्लियामेंट में है और वही से भारत माँ कि सेवा करते है। उन्होंने भारत में महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया। सुनिए उन्होंने और क्या कहा।