भीषण अग्निकांड! एक की माैत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक काॅलोनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अग्निकांड में एक मजदूर की जिंदा जलकर माैत हो गई है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Massive fire

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक काॅलोनी में भीषण अग्निकांड हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अग्निकांड में एक मजदूर की जिंदा जलकर माैत हो गई है। शुक्रवार आधी रात को यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद निवासी संगेड के रूप में हुई है।

काॅलोनी में आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अग्निकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि  पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति भी जलकर राख हो गई।