मध्‍य प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री कौन और उन्हें चुनने के पीछे क्या गणित?

चुनाव परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद भोपाल में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया। उनका नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही प्रस्तावित किया था।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
12 mohan yadav

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : चुनाव परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद भोपाल में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया। उनका नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही प्रस्तावित किया था। पहले वह इस दौड़ में शामिल नहीं थे। वे यादव और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से आते हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में OBC और उत्तर प्रदेश और बिहार के यादवों को साधने के लिए भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है।