Kalyani Mandal
एडिट
New Update
/anm-hindi/media/media_files/AxRr8ShGs7Be4lMotmiN.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : HRTC ने प्रति माह 75 करोड़ की आय का लक्ष्य तय किया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रदर्शन में सुधार करने के लिए इकाइयों द्वारा दैनिक लक्ष्यों की निगरानी की प्रणाली शुरू की है। इसके लिए HRTC द्वारा हरे और नारंगी रंग चार्ट बनाया गया है। हरे रंग का मतलब है लक्ष्य हासिल किया गया है और नारंगी रंग का मतलब है लक्ष्य हासिल नहीं किया गया है। प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की इकाइयां अपने प्रदर्शन में सुधार कर रही हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 2.5 करोड़ का प्रतिदिन का लक्षय तय किया गया है। एक महीने में हिमाचल पथ परिवहन निगम को 75 करोड़ की आय हो सके।