BIG NEWS: अब 10 की जगह 50 रुपए में बनेगा जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र के अब देने होंगे 100 रुपए

नगर पालिका परिषद की बजट बैठक में 22 प्रस्ताव रखे गए इन पर विचार के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इन प्रस्ताव के पास होने के बाद अब आम लोगों से जुड़ी नगर पालिका की सेवाएं महंगी होने जा रही हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
12 BIRTH CERTIFICATE

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : नगर पालिका परिषद की बजट बैठक में 22 प्रस्ताव रखे गए इन पर विचार के बाद उन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इन प्रस्ताव के पास होने के बाद अब आम लोगों (BIG NEWS) से जुड़ी नगर पालिका की सेवाएं महंगी होने जा रही हैं। बड़ी हुई दरें आगामी 1 अप्रैल 2024 से लागू कर दी जाएगी। यह सभी सेवाएं आमजन से जुड़ी हुई हैं और उनका सीधा भार आम लोगों की जेबों पर पड़ेगा।

जन्म प्रमाण पत्र (birth certificate) बनाए जाने की शुल्क पहले नगर पालिका परिषद में ₹10 लगती थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹50 कर दिया गया है यानी की 1 अप्रैल 2024 से शहरवासियों को जन्म प्रमाण बनवाने के लिए ₹40 की राशि अधिक चुकानी होगी। इसके पूर्व राशि ₹10 थी। इसी तरह से विवाह पंजीयन भी महंगा हो जाएगा। विवाह प्रमाण पत्र (marriage certificate) के लिए अभी लोगों को ₹30 शुल्क नगर पालिका में जमा करनी होती थी। लेकिन अब शुल्क बढ़ाकर ₹100 कर दी गई है। इसी तरह से ₹70 की बढ़ोतरी कर दी गई है। रायसेन शहर (RAISEN) के मैरिज गार्डन और शादी हॉल में होने वाले आयोजनों को लेकर भी शुल्क में ₹1500 की बढ़ोतरी की गई है। पहले इसके लिए ₹1000 थी जो अब बढ़ाकर ₹1500 कर दिए गए हैं।