Mann Ki Baat: आज PM मोदी के मन की बात का 104वां एपिसोड

पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे बी20 इंडिया समिट को संबोधित करेंगे।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
pm modi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 27 अगस्त को मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का टेलीकास्ट सुबह 11 बजे से किया जाएगा। यह उनके मन की बात कार्यक्रम का 104वां एपिसोड होगा। बता दें कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के 23 करोड़ लोग रेगुलर लिसनर्स हैं। वहीं 100 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम को एक बार जरूर सुना है। वहीं पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे बी20 इंडिया समिट को संबोधित करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम कारोबारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को एक मंच प्रदान करेगा।