Mann Ki Baat: चंद्रयान 3 की सफलता पर बोले पीएम मोदी

दो देशों के सफल दौरे और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री ने आज अगस्त महीने के अंतिम रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों को संबोधित किया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
pm modi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : दो देशों के सफल दौरे और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री ने आज अगस्त महीने के अंतिम रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि भारत के चंद्रयान की सफलता ने दुनियाभर में भारत का नाम और भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमें चंद्रयान से हमें सिखाना चाहिए कि कैसे असम्भव को भी संभव बनाया जा सकता है। हमें परेशानियों और असफलताओं से डरना और रुकना नहीं चाहिये। उन्होंने कहा कि चंद्रयान की सफलता में देश की महिलाओं और बेटियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सैकड़ों महिलाओं ने इस मिशन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा,"भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है।"