स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मणिपुर में पुलिस ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से हुई। पुलिस को आरोपियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले में सेजांग मायेइ और तेल्लोउ ममांग लेइकेइ इलाकों में छापा मारकर प्रतिबंधित संगठन प्रीपेक से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान समरजीत मैतेई (25 वर्षीय) और एलांगबम लांगांबा मैतेई (26 वर्षीय) के रूप में हुई है।