प्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में करेंगे चुनावी जनसभा

पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद दोपहर करीब 12:15 बजे महाराष्ट्र के ही परभणी में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
pm modi maharastra

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को यानि आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद दोपहर करीब 12:15 बजे महाराष्ट्र के ही परभणी में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कर्नाटक रवाना हो जाएंगे। कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी 3:45 बजे के करीब चिक्कबल्लापुर और शाम को 5:30 बजे बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करेंगे।