लालू से तो मिले राहुल, तेजस्वी को दिया झटका!

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार का दौरा कर लौटे और इस दौरान राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने भी गए। बिहार विधानसभा चुनाव समय पर होगा, यह पक्का है। सत्ता और विपक्ष- अब दोनों ने इसकी पुष्टि कर दी है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
rahul

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार का दौरा कर लौटे और इस दौरान राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने भी गए। बिहार विधानसभा चुनाव समय पर होगा, यह पक्का है। सत्ता और विपक्ष- अब दोनों ने इसकी पुष्टि कर दी है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कह दिया है- 'अब कोई खेला नहीं होगा।' मतलब, तेजस्वी यादव चुनावी रण में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। वह यह भी कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी दलों का बना गठबंधन- इंडिया अब अस्तित्व में नहीं है। बिहार में महागठबंधन एक है। 

राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठंधन के खिलाफ मोर्चा ले रखा था। लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव बार-बार यह कह रहे थे कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गए तो बिहार में जातीय जनगणना हो सकी। वह बिहार के जातीय जनगणना को लगातार अपने एजेंडे में रख रहे हैं। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बनी हर कार्य-योजना में इसे जगह देने का मन बनाया। "विकास का कार्य हम लोगों ने किया है। जातीय आधारित गणना कराया है। आरक्षण की सीमा हम लोगों ने बढ़ाई है। हम लोगों ने जो कहा, वह किया।" 

लेकिन चुनावी साल में पहली बार बिहार आए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कुछ ऐसा बोल गए हैं कि महागठबंधन के अंदर संशय की स्थिति हो गई है। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव जिसे चुनाव में भुनाने वाले थे, उस एक बड़े मुद्दे पर राहुल गांधी ने कांग्रेस की अलग राय रख दी। यह क्या! राहुल गांधी ने तो पटना में आकर ही कह दिया कि बिहार में फर्जी जातिगत जनगणना हुई थी।