कल राहुल गांधी की होगी कोर्ट में हाजिरी...क्या है मामला!

कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 जुलाई को पेश होने को कहा था, लेकिन तब नहीं पहुंच पाए थे। राहुल को 20 फरवरी को 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
rahulga

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राहुल गांधी कल सुल्तानपुर की MP, MLA कोर्ट में पेश होंगे। अमित शाह पर विवादित टिप्पणी मामले में चल रहे मानहानि केस में उनकी पेशी होगी। राहुल के खिलाफ सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को मुकदमा दायर किया था। 8 मई 2018 को अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में जनसभा में विवादित टिप्पणी की गई थी। कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 जुलाई को पेश होने को कहा था, लेकिन तब नहीं पहुंच पाए थे। राहुल को 20 फरवरी को 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिली थी।