कूरियर बॉय बन के घर में घुसे, लूट ले गए दो करोड़ रुपये और 260 ग्राम सोना

प्रशांत विहार इलाके में डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर सनसनीखेज डकैती के मामले को रोहिणी जिला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने वैज्ञानिक के बेटे के पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
robbery

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रशांत विहार इलाके में डीआरडीओ से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर सनसनीखेज डकैती के मामले को रोहिणी जिला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने वैज्ञानिक के बेटे के पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूर्व कर्मचारी ने बदमाशों को घर में नकदी और गहने होने की जानकारी दी थी। 

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों को देखा गया। पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए करोलबाग पहुंची और करोलबाग में रहने वाले बदमाश जसमीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर उनके पूर्व कर्मचारी नोएडा यूपी निवासी गौरव कवात्रा को गिरफ्तार किया।