Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: आज दूसरा दिन

लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
rahul gandhi

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे दिन इंफाल के सेकमई से शुरू हुई। बता दें, रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी।