शरद पवार ने CM शिंदे को दिया 'गौरव सम्मान'!

महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम विपक्षी खेमे- महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता द्वारा भाजपा नीत महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित किए जाने का है।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Sharad Pawar

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम विपक्षी खेमे- महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता द्वारा भाजपा नीत महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित किए जाने का है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एमवीए के प्रमुख चेहरे और शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने टिप्पणी की है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिले पुरस्कार पर राउत ने सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल किया, 'क्या आप जानते हैं कि यह पुरस्कार किसने दिया? राजनीतिक नेताओं को दिए जाने वाले ऐसे पुरस्कार या तो खरीदे जाते हैं या बेचे जाते हैं।'