सरकारी अस्पताल में सांप

केरल के कन्नूर जिले के एक सरकारी अस्पताल में जानलेवा हादसा।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
snakeinhospital

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: केरल के कन्नूर जिले के एक सरकारी अस्पताल में जानलेवा हादसा। शुक्रवार की रात एक महिला ने अपनी गर्भवती बेटी को तालीपरम्बा अस्पताल में भर्ती कराया। बेटी को भर्ती करने के बाद वह रात में अस्पताल के वार्ड में सो गई। सोते समय एक सांप ने उन्हें काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद वह ठीक हो गयी। चिंताजनक बात यह है कि सांप मरीजों को भी काट सकता था। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का आदेश दिया गया है।