/anm-hindi/media/media_files/2025/04/30/yk0g2bC6qsfBENx5Qs8s.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां विशाखापत्तनम के पास सिंहाचलम में वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर के नजदीक एक दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, इलाके में भारी बारिश हुई थी। इस वजह से यह दीवार काफी गीली थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्राबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है और इलाके के कलेक्टर-एसपी से बात कर पीड़ितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
#WATCH | Andhra Pradesh | Seven people died and four got injured after a 20-foot-long stretch collapsed during the Chandanotsavam festival at the Sri Varahalakshmi Narasimha Swamy temple in Visakhapatnam. Search and rescue operations are underway by the SDRF and NDRF: District… https://t.co/a3CqI37FSIpic.twitter.com/cPlakHAxCG
— ANI (@ANI) April 30, 2025