शूटर लवलेश तिवारी के पिता का बयान आया सामने, देखे वीडियो

लवलेश तिवारी के पिता का बयान भी खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। यज्ञ तिवारी ने कहा कि हमें नहीं मालूम कि वो वहां कैसे पहुंच गया। इसके साथ ही उसके पिता ने लवलेश से कोई मतलब ना होने की भी बात कही।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
lavlesh tiwari

lavlesh tiwari

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अतीक अहमद की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले शूटर लवलेश तिवारी का नाम चर्चा में है। जहां एक ओर लवलेश के पिता का बयान चर्चा में है, वहीं शूटर की फेसबुक प्रोफाइल भी सुर्खियों में बनी हुई है। बताते चलें कि इस बीच लवलेश तिवारी के पिता का बयान भी खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। यज्ञ तिवारी ने कहा कि हमें नहीं मालूम कि वो वहां कैसे पहुंच गया। इसके साथ ही उसके पिता ने लवलेश से कोई मतलब ना होने की भी बात कही। पिता ने कहा कि वो प्रयागराज में कब से है हमें ये भी नहीं मालूम।

लवलेश का हमसे लेना-देना नहीं था-पिता    

हत्याकांड के बाद शूटर लवलेश तिवारी के पिता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि लवलेश का हमसे लेना-देना नहीं था। पांच से छह दिन पहले लवलेश बांदा स्थित घर आया था। पहले भी वो कभी-कभी घर आता था। पहले भी वो एक मामले में जेल गया था। लवलेश नशा करता है। माफिया अतीक और अशरफ को गोली मारकर मौत के घाट उतारने में गिरफ्तार लवलेश तिवारी बांदा शहर के केवटरा मोहाल का रहने वाला है। स्नातक फेल लवलेश नशे का आदि बताया गया है। पिता यज्ञ तिवारी ने बताया कि छह रोज पहले घर आया था। उसका ढर्रा सही नहीं रहा। 

स्नातक फेल होने के बाद उसने पढ़ाई बंद कर दी थी। गलत संगत में चला गया। घरवालों ने भी उसका पीछा छोड़ दिया था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। कोई काम नहीं करता था। पिता ने बताया कि इतनी बड़ी वारदात कैसे कर दी? वह खुद नहीं समझ पा रहे। लवलेश का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक छात्रा को तमाचा जड़ने पर आठ दिन जेल में रहा है। घटना से लवलेश का परिवार दहशत में है।