सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया रेप

उत्तर प्रदेश के बांदा में नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर सौतेले पिता ने लड़की का हाथ तोड़ दिया।

author-image
Sunita Bauri
New Update
rape

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: उत्तर प्रदेश के बांदा में नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मामला बबेरू कोतवाली के एक गांव का है। यहां के रहने वाले अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने डेटिंग ऐप से राजस्थान की एक महिला से दोस्ती की। महिला को पहले से ही एक नाबालिग बेटी थी। इसके बाद करीब एक साल से महिला और शख्स पति-पत्नी बनकर बांदा में रहने लगे। फिर महिला मुंबई जाने की जिद करने लगी। मगर, वह शख्स महिला को बार-बार बहलाता रहा। इसी बीच कथित पति ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर सौतेले पिता ने लड़की का हाथ तोड़ दिया। पीड़िता ने घर लौटी मां को आपबीती बताई। इसके बाद महिला थाने जाकर पति की शिकायत की। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी के खिलाफ रेप सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।