Weather Update : तापमान का स्तर गिरा, हल्की बारिश होने की संभावना

यह सामान्य से एक डिग्री कम था। दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका शुक्रवार को मुंगेशपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
light rain78

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : राजधानी दिल्ली में आज शनिवार को घने कोहरे के बाद कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, लोगों को सुबह सड़क पर ध्यानपूर्वक चलने की सलाह दी गई है।  मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका शुक्रवार को मुंगेशपुर रहा। यहां अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।