स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब के अमृतसर के मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी मारा गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार सुबह उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी का नाम गुरसिदक सिंह था। पुलिस को खबर मिली थी कि गुरसिदक और उसका साथी विशाल राजासांसी इलाके में छिपे हैं। ये दोनों ही मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के आरोपी थे। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। तभी पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गुरसिदक को गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। गुरसिदक का साथी विशाल मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।