स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले। जिसके बाद इन छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।