सीबीआई की गिरफ्त में मुख्य आरोपी

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, नीट यूजी में गड़बड़ी के आरोप में सीबीआई ने अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया है। अमन सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी था।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
WhatsApp Image 2024-07-03 at 10.09.15 PM

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, नीट यूजी में गड़बड़ी के आरोप में सीबीआई ने अमन सिंह को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया है। अमन सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी था। नीट-यूजी गड़बड़ी मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से अंजाम दी गई यह सातवीं गिरफ्तारी बताई जा रही है। CBI ने देर शाम छापा मारकर अमन सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। NEET पेपर लीक मामले में पिछले करीब 10 दिन से CBI की टीम झारखंड को छावनी बनाये हुए है। रांची, देवघर, हजारीबाग, चतरा में सीबीआई की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।

WhatsApp Image 2024-07-03 at 10.09.15 PM (1)

सूत्रों की माने तो एजेंसी ने इससे पहले हजारीबाग में स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और कथित तौर पर नीट परीक्षार्थियों को ठहरने के लिए वह फ्लैट उपलब्ध कराने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जहां से बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए थे। सीबीआई ने इस मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को एजेंसी ने मामले के संबंध में झारखंड के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम जमालुद्दीन अंसारी है, जो राज्य में एक हिंदी समाचार पत्र के लिए काम करता है, अधिकारियों ने कहा कि उसे प्रिंसिपल एहसानुल हक और वाइस की मदद करने की कोशिश करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।