जल्द खोला जाए शंभू बॉर्डर : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट शंभू बॉर्डर को आंशिक रूप से खोले जाने को लेकर गंभीर हो गया है। दरहसल बात है कि किसान MSP को लेकर पिछले कई सालों से आंदोलन पर हैं। इसके लिए पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को एक सप्ताह के भीतर बैठक करने और समाधान निकालने को कहा है। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
spcrt 12

एएनएम न्यूज, ब्यूरो : सुप्रीम कोर्ट शंभू बॉर्डर को आंशिक रूप से खोले जाने को लेकर गंभीर हो गया है। दरहसल बात है कि किसान MSP को लेकर पिछले कई सालों से आंदोलन पर हैं। केंद्र सरकार से कई बार वार्ता भी हो चुकी है, मगर समाधान नहीं निकल सका। इस साल फरवरी में एक बार फिर किसानों ने दिल्ली की ओर रुख किया तो उन्हें रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगा दिए। तब से किसान वहीं बैठे हैं।

Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर अब मोर्चा संभालेंगी महिलाएं - farmer protest  now women will take charge at shambhu border-mobile

जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लोगों के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए शंभू बॉर्डर को आंशिक तौर पर खोला जाना चाहिए। अदालत ने आदेश दिया की इसे जल्द खोला जाए। इसके लिए पंजाब और हरियाणा के डीजीपी को एक सप्ताह के भीतर बैठक करने और समाधान निकालने को कहा है।