32वीं बार चुनाव लड़ेंगे Titar Singh, पेशे से मनरेगा मजदूर

लखपति और करोड़पति उम्मीदवारों के बीच राजस्थान के विधानसभा चुनाव में जनता का प्यार पाने के लिए 78 वर्षीय तितर सिंह एक बार फिर मैदान में हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
election

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: लखपति और करोड़पति उम्मीदवारों के बीच राजस्थान के विधानसभा चुनाव में जनता का प्यार पाने के लिए 78 वर्षीय तितर सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। वह गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से 32वीं बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह पहले 31 बार सरपंच से लेकर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जितनी बार भी तितर सिंह चुनाव लड़े हैं, हर बार उनकी जमानत जब्त हुई है। इस बार उनको जनता के आशीर्वाद की उम्मीद है।