स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राजधानी दिल्ली में आज ठंड का असर थोड़ा कम होने लगा है। पिछले 2-3 दिनों से राजधानी में तेज धूप खिली हुई है। वहीं, शीतलहर का असर भी काफी कम हुआ है। उत्तराखंड में भी इस साल ठंड की कमी देखने को मिली है। यूपी-राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की है।
पिछले 8 सालों में यह पहला मौका है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में इतनी गर्मी देखने को मिली है। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी 2025 को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। 28-29 जनवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री तक चला जाएगा।