स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शनिवार सुबह तक दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शनिवार को तेज और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी से राहत मिली है। आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाओं के चलते तेज गर्मी का अहसास नहीं होगा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।