Weather Update Today: 14 राज्यों में बारिश, आठ राज्यों में चलेगी लू

अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है तो वहीं गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू चलने की संभावना है। बता दें कि देश के कुछ राज्यों का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
RAIN.j

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : मौसम विभाग ने देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है तो वहीं गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू चलने की संभावना है। बता दें कि देश के कुछ राज्यों का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान 44.5 डिग्री आंध्र प्रदेश के नंदयाल में रिकॉर्ड किया गया।