स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली-NCR में मौसम तेजी से बदल रहा है। हाल ही में जहां ठंड का असर दिख रहा था वहीं अब गर्मी महसूस होने लगी है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है, लेकिन दिल्ली में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च को दिल्ली-NCR के तापमान में 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस की जा रही है जबकि रात में हल्की ठंडक बनी हुई है। अनुमान है कि सोमवार (10 मार्च) को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।