स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रदेश में बृहस्पतिवार से तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इसके असर से दिन में धूप की तपिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे अगले दो दिन तक, दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि प्रदेश में कोहरे का प्रकोप खत्म होगा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का प्रदेश के मौसम में असर पड़ेगा। हवाओं में ठंडक बढ़ने से रात का पारा गिरेगा।