Aditya L-1 मिशन की सफलता पर क्या बोले PM मोदी?

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आदित्य-एल 1 अपने गंतव्य तक पहुंच गई। यह सबसे जटिल अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। 

author-image
Sneha Singh
New Update
Lagrange point

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज यानि शनिवार को ‘आदित्य एल1’ मिशन सफलतापूर्वक पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ पर स्थापित हो चुका है। आदित्य L-1 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने पूरे देश और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आदित्य-एल 1 अपने गंतव्य तक पहुंच गई। यह सबसे जटिल अंतरिक्ष मिशनों में से एक को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है।