National Youth Day 2023: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है युवा दिवस

हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। देश के युवाओं को समर्पित इस दिन को मनाने का एक खास मकसद होता है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
SWAMI

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। देश के युवाओं को समर्पित इस दिन को मनाने का एक खास मकसद होता है। दरअसल, इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन होता है। स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। बचपन से ही आधात्म में रूचि रखने वाले नरेंद्रनाथ ने 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने के बाद वह दुनियाभर में विवेकानंद नाम से मशहूर हुए। वह वेदांत के एक विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्हीं की याद में हर साल स्वामी जी की जयंती पर युवा दिवस को मनाया जाता है। हर दिवस को मनाने का अपना अलग उद्देश्य होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर स्वामी विवेकानंद की जयंती को ही युवा दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है।