पेरिस पैरालंपिक में कांस्य जीतकर बढ़ाया देश का मान, कौन हैं मोना अग्रवाल?

मोना अग्रवाल की कहानी खेल प्रेमियों को अधिक प्रेरित कर सकती है। राजस्थान के सीकर में जन्म लेने वाली मोना का जीवन संघर्षों भरा रहा है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
14 mona agrawal

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्टार निशानेबाज मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अंक तालिका में भारत का खाता खोला है। 37 वर्षीय पैरा-शूटर मोना अग्रवाल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में  228.7 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत को कांस्य पदक दिलाया। 

कौन हैं मोना अग्रवाल?

मोना अग्रवाल की कहानी खेल प्रेमियों को अधिक प्रेरित कर सकती है। राजस्थान के सीकर में जन्म लेने वाली मोना का जीवन संघर्षों भरा रहा है। पोलियो की बीमारी के कारण वह बचपन से ही चलने में असमर्थ हो गई थीं। इसके अलावा उनहें लड़कियों के प्रति पूर्वाग्रह के कारण भी समाज के तानों का सामना करना पड़ा। मोना अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं। पैरा-शूटर बनने के लिए वह जयपुर चली गईं। उनकी दादी ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया।