Paris Olympics 2024: ऐथलेटिक्स में कितने भारतीय खिलाड़ी ले रहे हिस्सा?

भारत के लिए इस खेल में 30 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था। हालांकि, शॉट पुट खिलाड़ी आभा कठुआ का नाम फाइनल सूची में नहीं रखा गया गया है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
7 paris

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पेरिस ओलंपिक के लिए गए 117 भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सबसे ज्यादा 29 खिलाड़ी ऐथलेटिक्स से हैं। इनमें 11 महिला और 18 पुरुष खिलाड़ी हैं। भारत के लिए इस खेल में 30 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था। हालांकि, शॉट पुट खिलाड़ी आभा कठुआ का नाम फाइनल सूची में नहीं रखा गया गया है। इसके पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में 25 ऐथलेटिक्स खिलाड़ी गए थे।