राम मंदिर में पुजारियों के लिए जारी किए गए रोस्टर पर रोक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के पुजारियों के लिए जारी किए गए रोस्टर पर रोक लगा दी गई है। पुजारी पहले की तरह ही रामलला की पूजा करेंगे।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
ram mandir

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर के पुजारियों के लिए जारी किए गए रोस्टर पर रोक लगा दी गई है। पुजारी पहले की तरह ही रामलला की पूजा करेंगे। रोस्टर पर पुजारियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

राम मंदिर में पुजारी अपने निर्धारित समय से पूजन पद्धति को संपन्न कर रहे हैं। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि सभी पुजारियों के द्वारा ट्रस्ट को दिए गए पत्र के बाद ट्रस्ट ने अपने निर्णय को वापस ले लिया है। अभी सभी पुजारी पहले के समय पर राम मंदिर में सेवा देंगे।