Aaj Ka Rasifal : जानिए  नवरात्र का पांचवा दिन आप के लिए कैसा रहेगा

सूर्य के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ रहा है। इनमें कई जातकों को आज शुभ फल प्राप्त होने वाला है। वहीं कई राशियों के कारोबार में उतार-चढाव बना रहेगा।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
rasifal9823@

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आज शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है। इस दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। सूर्य के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ रहा है। इनमें कई जातकों को आज शुभ फल प्राप्त होने वाला है। वहीं कई राशियों के कारोबार में उतार-चढाव बना रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope) : आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope) : आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope) : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ आनंद के क्षण बिताएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके साथी अपने मन की दबी बात आप से बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार आज आपके सामने कर सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope) : आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, वह कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope) : आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope) : आज किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों को सुनकर आप अपने पार्टनर पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं। इस कारण आपका पार्टनर आपसे चिढ़ सकता है। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। अपने साथी के साथ सौम्य व्यवहार रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आज आपको कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।