Spiritual: जानिए ज्येष्ठ अमावस्या की तारीख और मुहूर्त

इसके अलावा शनि देव की पूजा का समय शाम को 6 बजे से रात 9 बजकर 49 मिनट तक प्राप्त हो रहा है। यह भी बताया जाता है कि शनि महाराज की पूजा सूर्यास्त के बाद करना उत्तम होता है।

author-image
Kalyani Mandal
New Update
jaistha a

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या 5 जून को रात 7 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो रही है जो कि 6 जून को शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन स्नान दान का शुभ समय सुबह 4 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक है। पितृ पूजन का समय सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 4 मिनट तक प्राप्त हो रहा है। ऐसा माना जाता है कि पितरों की पूजा दोपहर के समय करना अच्छा होता है। इसके अलावा शनि देव की पूजा का समय शाम को 6 बजे से रात 9 बजकर 49 मिनट तक प्राप्त हो रहा है। यह भी बताया जाता है कि शनि महाराज की पूजा सूर्यास्त के बाद करना उत्तम होता है।