इस हफ्ते बुध-गुरु चमकाएंगे 4 राशि वालों की किस्‍मत

आने वाला सप्‍ताह ग्रह-गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस सप्‍ताह बुध और गुरु ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। बुध गोचर और गुरु गोचर के चलते 17 से 23 अप्रैल तक का समय कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Tarot Card Rashifal

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अप्रैल का यह सप्‍ताह ज्‍योतिष की नजर से विशेष है। 22 अप्रैल को गुरु गोचर करके मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बुध ग्रह का राशि परिवर्तन भी होगा। इन सभी ग्रह स्थितियों का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं साप्‍ताहिक टैरो कार्ड्स राशिफल के अनुसार 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2023 तक का समय सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। 

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष राशि वाले लोगों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह आपको यश, मान-सम्‍मान दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आप जबरदस्‍त प्रगति करेंगे। घर में भी खुशी का माहौल रहेगा। 

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार वृषभ राशि वालों के करियर के लिए यह सप्ताह बहुत अच्‍छा रहेगा। आप शॉपिंग करेंगे। करियर में तरक्‍की करेंगे। पद-पैसा मिलेगा। नए लाभकारी संबंध बनेंगे। 

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आपके बनते काम रुक जाएंगे, वहीं कुछ चीजों में सफलता भी मिलेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। 

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए यह सप्‍ताह अच्‍छा स्वास्थ्य और ऊर्जा देगा। आपके काम बनते चले जाएंगे। नया घर-गाड़ी ले सकते हैं। 

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को बातचीत करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। बाकी करियर के लिए समय अच्‍छा है। पदोन्‍नति मिल सकती है। अनुभवों का लाभ मिलेगा। 

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, कन्या राशि के लोगों को यह सप्‍ताह कई तरह से लाभ देगा। अच्‍छे अवसर मिलेंगे जो आपको तरक्‍की दिलाएंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, तुला राशि के लोगों के इस हफ्ते रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके बॉस आपकी काबिलियत का परिक्षण करेंगे और आपको पदोन्‍नति देंगे।  

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को यह सप्‍ताह थका सकता है। आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। बेहतर है धैर्य रखें और सकारात्‍मक सोचें। 

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्‍ताह आर्थिक लाभ दिला सकता है।  कोई नया काम या जिम्‍मेदारी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी से रखें। 

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार मकर राशि वालों को यह सप्‍ताह अच्‍छा लाभ देगा। पहले किए गए कामों के फल मिलने से खुश रहेंगे। हालांकि आत्मविश्वास की कमी और सेहत में समस्‍या महसूस कर सकते हैं। 

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार कुंभ राशि वालों को इस हफ्ते खूब सारा पैसा मिल सकता है। व्‍यापार करने वालों को तो तगड़ा लाभ होगा। हालांकि नौकरी करने वालों को थोड़ी समस्‍या हो सकती है। 

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स के अनुसार मीन राशि वाले अपने किसी सहकर्मी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत का ध्‍यान रखें। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।