Aaj Ka Rashifal: क्‍या कहता है 31 जनवरी का राशिफल?

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
rashifal22

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें। यदि आप किसी से बात कर रहे हैं और आपको लगता है कि वह आपकी बातों से आहत हो सकता है, तो उसे कहने से बचें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है।

वृषभ राशि: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा निराशाजनक रहेगा। आप किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं। ऐसे में खुलकर बात करने से ज्यादा बेहतर होगा। अपने मन में बात रखकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा सुस्ती भरा रहेगा। आपको पढ़ाई या अन्य कामों में रुचि नहीं आएगी। शाम के समय कुछ ऐसा होगा जो आपको रोमांचित कर देगा।

कर्क राशि: आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। किसी के साथ अपने रहस्य सांझा करने से बचें। ऐसा करने से आपका रहस्य किसी और के सामने आ सकता है।

सिंह राशि: आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए रोमांटिक रहेगा। आपको अपने पार्टनर पर प्यार आएगा लेकिन उसे बताने के अवसर कम मिलेंगे। ऐसे में आप उनके साथ कहीं बाहर जाने का भी प्लान कर सकते हैं।

कन्या राशि: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचें। घर में किसी के साथ आपका मतभेद सामने आ सकता है।

तुला राशि: आज के दिन घर से बाहर ना निकलें या फिर जाना भी पड़े तो सार्वजानिक वाहन से यात्रा ना करें। पूरी सावधानी रखें और किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में ना आएं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा परेशान करने वाला रहेगा। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो उसे लौटा दें या उसके साथ आराम से बात करके मामले को सुलझाएं। ऐसा न करने से बात बिगड़ सकती है।

धनु राशि: आज का दिन धनु राशि वालों के लिए शुभ है। कुछ दिनों से यदि कोई काम अटका हुआ है या बिज़नेस ठप पड़ा है तो लाइफ पहले के जैसे पटरी पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ संकेत लेकर आया है।

मकर राशि: आज के दिन आपके ऊपर ग्रह दोष है। इसलिये हनुमान मंदिर अवश्य होकर आएं अन्यथा घर पर तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। संकट टल जायेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली है। पैसा कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं या किसी को कुछ कहना है तो आज के दिन वह कह दें। परिणाम आपके लिए अनुकूल सिद्ध होंगे।

मीन राशि: आज का दिन मीन राशि वालों के लिए खुशियों भरा रहेगा। घर में कोई नयी खुशी आएगी जिससे सभी का मन आनंदित रहेगा। मन में कुछ है तो उसे खुलकर कह दें। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।