Fifa Women World Cup: पहली बार हिजाब पहनकर खेली ये महिला खिलाड़ी

महिला फीफा वर्ल्ड कप 2023 में मोरक्को की टीम ने साउथ कोरियर को 1-0 से हरा दिया। इस मैच में एक बड़ा कमाल देखने को मिला।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
Nohela Benzina

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : न्यूजीलैंड में इस समय महिला फीफा वर्ल्ड कप 2023 (FIFA Women World Cup 2023) का आयोजन हो रहा है और दर्शकों को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। मोरक्को की महिला टीम ने साउथ कोरिया (Morocco vs south korea Football Match) को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। मोरक्को (MOROCCO) ने महिला फीफा वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है। वहीं, इस मैच में एक ऐसा कमाल हुआ, जो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला है। साउथ कोरिया के खिलाफ मोरक्को की डिफेंडर नोहेला बेनजिना (Nohela Benzina) हिजाब पहनकर मैदान पर उतरीं। वह ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी हैं। फीफा ने साल 2014 में धार्मिक कारणों की वजह से सिर ढंकने की मंजूरी दी थी। इससे पहले वर्ल्ड कप में जर्मनी के खिलाफ नोहेला नहीं खेल पाई थीं।