बासुदेवपुर ग्राम पंचायत में विधायक ने बिताया अपना पूरा दिन

दिदिर सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत शनिवार नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने बासुदेवपुर ग्राम पंचायत में अपना पूरा दिन बिताया। इस दौरान श्री उपाध्याय पंचायत कार्यालय एंव अन्य स्थानों का भ्रमण किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

author-image
Sunita Bauri
New Update
Basudevpur

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज, सालानपुर: दिदिर सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत शनिवार नगर निगम के मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय बासुदेवपुर ग्राम पंचायत में अपना दिन बिताया। कार्यक्रम के शुरू में श्री उपाध्याय ने बनजेमारी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर, पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत कार्यालय एंव अन्य स्थानों का भ्रमण कर जायजा लिया, साथ ही लोगों की समस्याएं सुनीं एंव जल्द सभी समस्याओं को हल करने का वादा किया एंव विभिन्न जनसभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान श्री उपाध्याय तृणमूल कर्मी के घर दोपहर का भोजन एंव कार्यक्रम के शेष में तृणमूल कर्मी के घर रात्रि भोजन कर विश्राम करेंगे।