हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से मिलीं सीएम ममता

हम सभी हॉस्पिटलों में नई कमेटी तैयार करेंगे। RG कर वाला मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। आप लोगों का कोई नुकसान हो, हम यह नहीं चाहते हैं।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
5 MAMATA BANERJEE

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वास्थ्य भवन के सामने विरोध कर रहे जूनियर डॉक्टरों के मंच पर पहुंची हैं। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि हम भी जीवन में स्टूडेंट लाइफ में बहुत संघर्ष किए हैं। हमें भी कष्ट हो रहा है। मानसिक तरीके से कष्ट हो रहा है। आप लोगों का आंदोलन 3-4 दिन से चल रहा है। रात-रात आप लोग सो नहीं रहे हैं। हम चाहते हैं कि जो दोषी है, उसे सजा मिले, पीड़िता को न्याय मिले। आप लोग अपने काम पर वापस जाएं। कई लोगों की मृत्यु हो रही है। हम सभी हॉस्पिटलों में नई कमेटी तैयार करेंगे। RG कर वाला मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। आप लोगों का कोई नुकसान हो, हम यह नहीं चाहते हैं।

क्या हैं चिकित्सकों की मांगें 

- आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर के साथ-साथ सबूतों से छेड़छाड़ करने वाले सभी लोगों की गिरफ्तारी हो औऱ उन्हें सजा मिले। 

- मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायें। 

- कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल इस्तीफा दें। 

- हेल्थ वर्कर्स की सुरक्षा बढ़ाई जाए। 

- पश्चिम बंगाल के अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में थ्रेट कल्चर यानी डॉक्टरों को धमकी देना और हमले करने की घटनाएं बंद की जाय़ें।