West Bengal: कांग्रेस ने की कार्रवाई, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता
कांग्रेस ने तमांग पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व कांग्रेस नेता तमांग ने कहा था कि वो दार्जिलिंग में भाजपा के प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देंगे।
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल कांग्रेस महासचिव बिनॉय तमांग को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस ने तमांग पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व कांग्रेस नेता तमांग ने कहा था कि वो दार्जिलिंग में भाजपा के प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देंगे।