West Bengal: जेंडर चेंज कराएंगी बंगाल के पूर्व CM की बेटी

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व माकपा के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य अपना जेंडर चेंज कराएंगी। अब उनका नया नाम ‘सुचेतन’ होगा।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
buddhadeb bhattacharya

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़:  पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व माकपा के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य अपना जेंडर चेंज कराएंगी। अब उनका नया नाम ‘सुचेतन’ होगा। सुचेतना ने कहा कि वह जल्द ही ऑपरेशन कराकर अपना जेंडर बदलेंगी। इसके लिए वह कानूनी रूप से सलाह ले रही हैं। साथ ही मनोचिकित्सकों से भी संपर्क किया है, ताकि वह इसके लिए मानसिक रूप से मजबूत हो सकें। सुचेतना ने कहा कि आज वह 41 साल की हैं। जिंदगी के शुरुआती दिनों से ही उन्होंने अपने आपको एक पुरुष रूप में पहचाना है। इसलिए जेंडर चेंज कराने का फैसला किया।