West Bengal: जूनियर डॉक्टरों की आज ‘न्याय यात्रा’

इस यात्रा में पीड़िता के माता-पिता भी शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि 10 सूत्री मांग पर धर्मतला में पांच अक्तूबर रात 8.30 बजे से जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल जारी है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
16 justice

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: त्योहारी मौसम में भी जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। अब एक बार फिर जूनियर डॉक्टरों ने महाजुलूस निकालने की घोषणा की है। इस महाजुलूस को जूनियर डॉक्टरों ने ‘न्याय यात्रा’ का नाम दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर दो बजे आरजी कर कांड की पीड़िता के घर के पास यानी सोदपुर से धर्मतला तक ‘न्याय यात्रा’ निकाली जायेगी। इस यात्रा में पीड़िता के माता-पिता भी शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि 10 सूत्री मांग पर धर्मतला में पांच अक्तूबर रात 8.30 बजे से जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल जारी है।