Mamata Banerjee ने किया दावा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि उन्हें छह दिसंबर को नयी दिल्ली में I-N-D-I-A गठबंधन की होने वाली बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
mamta banerjee

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि उन्हें छह दिसंबर को नयी दिल्ली में I-N-D-I-A गठबंधन की होने वाली बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। यदि जानकारी होती, तो वह बैठक में शामिल होने के लिए समय निकालतीं। उल्लेखनीय है कि I-N-D-I-A गठबंधन की यह बैठक छह दिसंबर यानी बुधवार को होगी। विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बैठक बुलायी है। पटना, बेंगलुरु, मुंबई के बाद इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में होगी, लेकिन बैठक होने के पहले ही इसे लेकर विवाद पैदा हो गया है।