चक्रवात आया तो बंगाल में मचेगी तबाही? मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबकि, दो सप्ताह के पूर्वानुमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक नहीं बल्कि दो डिप्रेशन बनने की संभावना है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
16 weather

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबकि, दो सप्ताह के पूर्वानुमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक नहीं बल्कि दो डिप्रेशन बनने की संभावना है। 22 मई तक अरब सागर, 23 मई तक बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव विकसित हो सकता है। इस बार समुद्र में कई स्थितियां अनुकूल हैं। इसके पीछे का कारण है बंगाल की खाड़ी का पानी गर्म होना। चक्रवात बनने के लिए सामान्यतः समुद्र की सतह का तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस होता है। यह तापमान कम से कम 50 मीटर की गहराई तक बनाए रखा जाना चाहिए।